राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा बोली: हर क्षेत्र में विप्र नारियों का योगदान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा बोली: हर क्षेत्र में विप्र नारियों का योगदान | New India Times

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर द्वितीय वर्ष में आयोजित हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम में शहर की 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। करीब 4 घंटे चले इस कार्यक्रम में पति की लंबी उम्र के साथ उपहार स्वरूप पौधों का वितरण किया गया और कई गेम्स खेलकर आनंद लिया गया।

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी नारियां हर क्षेत्र में सक्रियता के साथ योगदान दे रही हैं। हम सामाजिक, धार्मिक और शहर के अहम मुद्दों को समय-समय पर उठाकर अपनी भूमिका निर्वहन कर रही है। जल्द ही हम किलर हाइवे को लेकर ज्ञापन देंगे।

महिलाओं ने खेले गेम्स, जीते पुरस्कार

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की मीडिया प्रभारी नूतन दुबे ने बताया कि 4 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उपहार स्वरूप पौधों का वितरण किया ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सकें। वीणा सांगलिकर ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजन वाले गेम्स खिलवाए,जिसमें जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी बांटे गए। इस मौके पर मंच पर अतिथि श्रीमति अतुला अरुण शेंडे, ब्रजलता शर्मा, विभा शर्मा, करुणा भट्ट, पायल अवस्थी मौजूद थी।

रंगबिरंगी पतंगों से सजाया कार्यक्रम स्थल

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने बताया विप्र नारी के हल्दी कुमकुम का ये दूसरा साल था। महिलाएं तिरंगे रंग की साड़ियां पहने हुई थी। संचालन डॉ. सविता मिश्रा और शुभदा परचुरे ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.