बिजली विभाग एक्शन मोड में, बिजली बिल नहीं भरने वाले लगभग 750 कनेक्शन काटे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिजली विभाग एक्शन मोड में, बिजली बिल नहीं भरने वाले लगभग 750 कनेक्शन काटे | New India Times

मार्च एंडिंग की आहट के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। विद्युत का उपयोग करने वाले ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अपनी बकाया विद्युत राशि का भुगतान नहीं किया है उन पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई जा रही है। सहायक यंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल ने अपनी टीम के साथ बुरहानपुर लालबाग जोन के अंतर्गत हमीदपुरा, आज़ाद नगर, आलमगंज, लालबाग मामू कॉलोनी और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ दौरा कर बिल न भरने वाले कई कंज्यूमर्स पर कार्रवाई की । श्री जायसवाल ने बताया कि बिजली विभाग की बकाया राशि उपभोक्ता पर ज्यादा होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिन्हों ने बिल न भर पाए हैं, उन के कनेक्शन काटे जाएंगे। इस कार्यवाही में सहायक यंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल, अशफाक, सत्यम कुमार मेहरा, सतीश कोरी आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.