पिता पुत्र सहित 3 की गोली मारकर हत्या, एक युवक गंभीर रुप से घायल | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​पिता पुत्र सहित 3 की गोली मारकर हत्या, एक युवक गंभीर रुप से घायल | New India Times
भिंड जिला के फूफ थाना अंतर्गत ग्राम चिलोंगा में बिजोरा की पुलिया के पास पुरानी रंजिश के तहत पिता पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दीपावली की सुबह 8:00 बजे की बताई गई है । गोलीबारी में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। ​पिता पुत्र सहित 3 की गोली मारकर हत्या, एक युवक गंभीर रुप से घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ बृजेश सिंह भदोरिया एवं उसके पिता सुरेश सिंह भदोरिया के अलावा एक अन्य युवक देवेश सिंह भदोरिया निवासीगण चिलोंगा की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक भूपेंद्र सिंह भदोरिया को नाज़ुक हालत में ग्वालियर के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.