ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में तीन महिलाएं एक बच्चा 8 पुरुष की हुई मौत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में तीन महिलाएं एक बच्चा 8 पुरुष की हुई मौत | New India Times

शाहजहांपुर फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत सुख सुखी गांव के पास ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में तीन महिलाएं एक बच्चा 8 पुरुष की हुई मौत।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पांचाल घाट फर्रुखाबाद गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, हादसे में मारने वाले सभी थाना मदनपुर क्षेत्र के गांव धम गड़ा के निवासी हैं।

जलालाबाद भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि दुःखद घड़ी में हम मृतक परिजनों के साथ हैं। उन्होंने इस दर्दनाक घटना की जांच के आदेश दिए।

उमेश प्रताप सिंह जिलाधिकारी ने इस विषय में लखनऊ के उच्च अधिकारियों को समस्त जानकारी दी है और मृतकों के परिवार को यथा संभव मदद की जाए।

अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना अत्यंत दुखत है ऑटो में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है घटना की जांच कराई जा रही है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा, कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.