मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ देश बचाओ PDA यात्रा उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर पहुंची यहां सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सैयद रिजवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने बताया कि संविधान बचाओ देश बचाओ PDA रथ यात्रा का 17 जनवरी को लखनऊ से चलकर हरदोई होते हुए जनपद शाहजहांपुर 19 जनवरी को पहुंची।
अनुसूचित एवं जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती PDA यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं तनवीर खान ने बताया की यात्रा का जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत किया जा रहा है।भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जाने के सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर राहुल भारती ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाने से मन नहीं किया है उन्होंने कहा है कि भगवान राम जब बुलाएंगे तो हम सब परिवार के साथ जाएंगे।
भारती ने कहा की ईवीएम संदेह के घेरे में है जनता को लगता है कि हम जहां वोट डालते हैं वह नहीं पहुंचता है निर्वाचन आयोग को जनता की भावनाओं की कदर करनी चाहिए। सपा की रथ यात्रा तिलहर, कटरा होते हुए जनपद बदायूं में प्रवेश करेगी।
