राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विभाष जी उपाध्याय को जन अभियान परिषद के परामर्शदाताओं ने सौंप ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विभाष जी उपाध्याय को जन अभियान परिषद के परामर्शदाताओं ने सौंप ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विभाष उपाध्याय जी को धार जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद में परामर्शदाता के पद पर कार्यरत सभी परामर्शदाता ने अपने भविष्य को लेकर ज्ञापन सौंपा। परामर्शदाताओं ने ज्ञापन में मुख्य मांग रखी है, कि प्रति रविवार को एवं अन्य समस्त कार्य को समय-समय पर जैसे एकात्म अभियान, सर्वे, विभिन्न कार्यक्रमों यात्राओं जन कल्याणकारी योजनाओं में सहभागिता सही ऑनलाइन छात्रों के समस्त कम्प्यूटर कार्य इस अध्यापन कार्य के अतिरिक्त समय भी देना पड़ता है।

इस मंहगाई के समय में मासिक 8000/- रूपए मानदेय हमें मिलता है, वह काफी कम है। जिसे बढ़ाये जाने का निवेदन किया जाता है। इसके साथ ही पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कक्षा दुगूनी हो गई है, मानदेय वही है। परामर्शदाता पिछले 8 वर्षों में सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवं कोर्स से संबंधित समस्त कार्य अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। परामर्शदाताओं का एक बड़ा हुआ वेतन एवं उनका भविष्य योजना बनाकर सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही नवीन मेटर की भर्ती की जाये।

इस अवसर पर रविंद्र जी परिहार, सचिन प्रजापति, सचिन पटवा, जितेन्द्र ठाकुर , मनोहर मण्डलोई , प्रताप मौर्या, जगदीश मण्डलोई, चंद्रशेखर जी कुशवाह, दीपक बार्चे, जगमोहन सिर्वी,लीलाधर हारोरे , हरीश दीक्षित धर्मेंद्र सिंह राठौड़ कमल किशोर चौबे विष्णु पाटीदार आ जितेंद्र सिंह ठाकुर कैलाश रावत आदि परामर्शदाता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.