पोस्टमार्टम केंद्र पर निजी वाहन पार्किंग, शव वाहन खड़े करने की जगह नहीं, अव्यवस्थाओं से हो रही है परेशानी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पोस्टमार्टम केंद्र पर निजी वाहन पार्किंग, शव वाहन खड़े करने की जगह नहीं, अव्यवस्थाओं से हो रही है परेशानी | New India Times

जुन्नारदेव नगर के पुराने स्वास्थ्य केंद्र बगल में मर्चुरी कक्ष में लाश को लेकर आने वाले शव वाहन को खड़े करने के लिए जगह नहीं बची है। यहां आसपास के लोगों ने यहां अघोषित पार्किंग स्टैंड बना रखा है। आसपास के लोग कचरा फैंक कर गंदगी फैलाते जा रहे हैं। अब शव गाड़ी कोई मुर्दा पोस्ट मार्टम कराने के लिए यहां लाया जाता है लेकिन वाहन मर्चुरी कक्ष के करीब नहीं पहुंच पाता। रिक्त स्थान नहीं होने पर बीच रोड़ में ही शव वाहन खड़ा करके लाश को उतार के मर्चुरी कक्ष में ले जाया जाता है।नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम केंद्र नहीं है जिसकी वजह से पुराने हॉस्पिटल में बने पोस्टमार्टम केंद्र की दूरी तय करने के बाद अस्पताल से लाश पोस्टमार्टम केंद्र तक लेकर जाना पड़ता है। पोस्टमार्टम केंद्र के समीप अव्यवस्था का आलम होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर कचरे का अंबार लगा रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.