जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले भोपाल जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मीडिया को से बात करते हुए कहा कि यह संवेदनशील और दुखद मामला है। इस पर प्रशासन और पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं साथ ही हमने नियम अनुसार डॉग्स को पकड़ने का निर्देश भी दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 50,000 रूपए की सहायता राशि दिलाई है और इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। यदि कार्यवाही में किसी भी तरह से कोई बाधा डालेगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
