अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत का बीज बोने वालों को करारा झटका देते हुए आज भी सैकड़ों वर्ष पुरानी लायरा कस्बे की ऐतिहासिक मंदिर-मस्जिद एकता का प्रतीक बनी सीना ताने खडी है।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला के लायरा कस्बे में एक ऐसी ऐतिहासिक मस्जिद -मंदिर है जो सैकड़ों वर्ष पुरानी है। इस मस्जिद की खासियत यह है कि यह मंदिर परिसर में ही बना हुआ है और मंदिर व मस्जिद की दीवार भी एक ही है।
मंदिर के पुजारी रघुवीर प्रसाद और मस्जिद के बुजुर्ग नमाज़ी हाजी आबिद हसन ने बताया कि मुगल काल से कई सौ वर्ष पहले एक हिंदू राजा ने मंदिर और साथ में मस्जिद बनवाई थी, तभी से आज तक यहां नमाज और पूजा पाठ साथ साथ हो रही है। यहां कभी धर्म को लेकर कोई टकराव नहीं हुआ है। यह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बन कर आज भी लोगों को साथ रहने की प्रेरणा दे रहा है।
