रोटरी किंग भरत भाई मिस्त्री ने अपना 56 वां जन्मदिन मनाया अलग अंदाज में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी किंग भरत भाई मिस्त्री ने अपना 56 वां जन्मदिन मनाया अलग अंदाज में | New India Times

जिले के मेघनगर रोटरी किंग लोकप्रिय समाजसेवी भरत भाई मिस्त्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोपहर में गरीब बच्चों को चॉकलेट बिस्किट एवं शिक्षा से जुड़ी सामग्री वितरण की और शाम को नगर के प्रसिद्ध जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया।

वैसे तो मेघनगर रोटरी क्लब अपना के पूर्व अध्यक्ष रोटरी किंग भरत मिस्त्री किसी भी परिचय एवं पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनकी सच्ची मानव सेवा को लोग दिल से याद करते हैं क्योंकि ये मानव सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।

समाजसेवी भरत भाई मिस्त्री देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी मानव सेवा के कार्य के लिए झंडे गाड़े हुए हैं। इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री किसी भी जाति धर्म के दुःखी पीड़ित मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा पूर्वक मेहनत और लगन से निस्वार्थ करते हैं।

रोटरी किंग भरत भाई मिस्त्री ने अपना 56 वां जन्मदिन मनाया अलग अंदाज में | New India Times

आज रोटरी क्लब अपना के पूर्व अध्यक्ष रोटरी किंग भरत भाई मिस्त्री का जन्मदिन है जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सोशल मीडिया पर भी लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। इनकी है सच्ची मानव सेवा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article