मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। शाहजहांपुर सहित देश के सभी गिरजाघरों को क्रिसमस के मौके पर सजाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काफी लोग चर्च पहुंचे। इस दौरान लोगों ने चर्च में मोमबत्ती भी जलाए।सोमवार सुबह थाना सदर बाजार गोविंद गंज स्थित चर्च में लोगों ने प्रार्थना की।
गिरजाघर के बाहर लोगों की काफी भीड़ भी देखी जा रही थी। छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी wishes मांगने के लिए गिरजा घर पहुंचे। गिरजाघर में सांता और क्रिसमस ट्री छोटे-छोटे बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, क्रिसमस को देखते हुए, सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
