अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस इंतजामिया कमेटी द्वारा 29 दिसम्बर 2023 को एक दीनी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर तशरीफ़ ला रहे हैं। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद मुदस्सिर सल्फी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसम्बर 2023 को हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर डॉक्टर सैय्यद मेअराज रब्बानी एवं सैय्यद फरहान रहमानी भोपाल की सर ज़मीन पर तशरीफ़ ला रहे हैं।
मौलाना ने लोगों से अपील की है कि बिला तफरीक मसलक व मिल्लत ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंच कर प्रोग्राम को कामयाब बनाएं। वहीं मौलाना ने यह भी बताया कि जुमा का खुतबा डॉक्टर सैय्यद मेअराज रब्बानी देंगे। मौलाना ने यह भी बताया कि औरतों के लिए भी परदे के साथ बैठने का इंतेजाम किया गया है।
