कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में सुशासन दिवस की ली गई शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में सुशासन दिवस की ली गई शपथ | New India Times

कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में 22 दिसंबर को सभी जिलाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रदेश में सुशासन के उच्च्तम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करने प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र रावत, एसडीएम एच.एस. विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article