कांग्रेसी लीडर मुमताज़ शेख के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को लेकर शहरी करेंगे महापौर का घेराव | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​कांग्रेसी लीडर मुमताज़ शेख के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को लेकर शहरी करेंगे महापौर का घेराव | New India Timesवार्ड नं. 27 नवल पूरी मठ के आस पास की सफ़ाई व्यवस्था और टूटी फूटी सड़कों को लेकर एक मीटिंग का आयोजन महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ शेख के नेतृत्व में हुई जिसमें मोहल्ले वासियों ने गोगागेट के पास वार्ड न. 27 में लंबे समय से सफ़ाई व्यवस्था सुचारू नहीं है।, गन्दा पानी सड़कों पर बहता है और कचरा बिखरा पड़ा रहता है साथ ही सड़के टूट चुकी हैं। इन सब समस्याओं पर चर्चा की गई और बताया कि आस पास मंदिर होने के कारण मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

इन सब समस्याओं को लेकर महापौर को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ सभी की मांग है की नियमित सफ़ाई कर्मचारियों की ड्यूटी तय हो साथ ही वार्ड में टूटी सड़कों का शिघ्र निर्माण शरू हो। ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ शेख ने कहा की निगम प्रसाशन की उदासीनता के चलते वार्ड की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और सड़के टूटी हुई हैं, अगर समय पर इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो मोहल्ले वासियो के साथ महापौर का घेराव किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article