महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती | New India Times

दिनांक 19/11/2023 महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी दर्शन एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इंदिरा जी की जयंती मनाई इस अवसर पर इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई एवं सदन के सभी लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं पीसीसी मेंबर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी जी आत्मविश्वास की धनी थी इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति के जरिए भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जिससे कि विदेशी शक्तियों के सामने हाथ ना फैलाना पड़े इंदिरा गांधी ने प्रारंभ में ही 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया उनके इस कदम से बैंकों के दरवाजे आम आदमी के लिए खुल गए उन्होंने राजाओं की पेंशन बंद कर देश के वास्तविक समाजवाद लाने की दिशा में कदम उठाए उन्होंने सार्वजनिक उद्योगों के विस्तार खदान व्यापार का राष्ट्रीयकरण ग्रामीण विकास के लिए बैंकों से ऋण आदि महत्वपूर्ण कदम उठाए इंदिरा गांधी जी एक सच्ची देशभक्ति थीं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर देश के विकास की नींव रख आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर गांधीवादी अशोक पंडित जी धौलपुर संयोजक मनिया संयोजक मदनलाल राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजाखेड़ा संयोजक रविंद्र मौर्य गिरिराज सिंह सुल्तान सिंह उदय सिंह कृष्णा विजय सिंह सहित गांधी दर्शन सहित कॉन्ग्रेस एवं गांधी जीवन दर्शन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article