अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में थाना कोतवाली छेत्र के पीर गेट मंदिर से अज्ञात महिला ने 2 बच्चियों को कन्या भोज कराने के नाम पर अपहरण कर लिया है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21.10.2023 के 10:30 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर परिसर पीरगेट अज्ञात महिला उम्र करीबन 35-40 साल की, काले रंग के सलवार सुट पहनकर आई और 2 बच्चियों को दीपावली पुत्री मुकेश आदिवासी उम्र करीबन 1 वर्ष, काजल आदिवासी पुत्री मुकेश आदिवासी उम्र 8 वर्ष निवासी लालघाटी के पास कन्या भोज कराने के नाम पर उनकी मां से लेकर चली गई जो वापस लेकर नहीं आई है।

ऐसे में थाना कोतवाली पुलिस ने अप. क्र-259/2023 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात महिला की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही साथ पुलिस ने भोपाल वासीयों से भी अपील की है कि किसी भी सज्जन को उक्त महिला एवं बच्चियों के बारे में जानकारी मिलती है तो थाना कोतवाली भोपाल को सूचित करने का कष्ट करें। साथ ही साथ यह भी कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जावेगी एवं उचित इनाम से पुरूष्कृत किया जावेगा। सम्पर्क नम्बर- थाना प्रभारी कोतवाली- 7587601981
पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल-07552555922, 9479990454

