गांधी जयंती पर विजय पारीख ने चलाया साफ-सफाई अभियान | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

गांधी जयंती पर विजय पारीख ने चलाया साफ-सफाई अभियान | New India Times

अल-कैन एक्सपोर्ट के प्रोपराइटर एवं ‘नोबल फॉउंडेशन’ के संस्थापक एवं भाईंदर गुजराती समाज के अध्यक्ष विजय पारीख एवं भाईंदर के विविध डॉक्टरों ने मिलकर गांधी जयंती के मौके पर शहर में साफ-सफाई करने का अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गुदड़ी के लाल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सारा देश हर्षोल्लास से एक बड़े पर्व के रूप में मना रहा है। वहीं मीरा-भाईंदर मनपा-प्रशासन समेत अन्य सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, पत्रकार भी ‘गांधी सप्ताह’ के तहत विविध आयोजनों के साथ-साथ घर, शहर की साफ-सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर आम जनमानस ने भी हिस्सा लिया। इसी कड़ी में भाईंदर निवासी एवं जानेमाने उद्योगपती विजय पारीख एवं शहर के तमाम डॉक्टरों की टीम ने भी गांधी जयंती के इस शुभ अवसर पर भाईंदर एवं उत्तन के निकट गोराई क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी जयंती के इस साफ-सफाई अभियान को सफल बनाने में कर्मठ समाजसेवक विजय पारीख के साथ-साथ भाईंदर के नामचीन डॉक्टर आर.के. शर्मा, डॉक्टर अशोक मूंदड़ा, डॉक्टर जयदीप गुणवंत त्रिवेदी, डॉक्टर जयंतीभाई मेहता व अन्य डॉक्टरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article