इंडो-नेपाल सीमा पर बढता जा रहा है अवैध स्मैक का कारोबार | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​इंडो-नेपाल सीमा पर बढता जा रहा है अवैध स्मैक का कारोबार | New India Timesइंडो-नेपाल सरहद पर जहां थोक में स्मैक का कारोबार हो रहा है वहीं कस्बे के कई लोगों की स्मैक पीने से मौत हो चुकी है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के इस काले कारोबार से जुडे होने की खबरें मिल रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बहराइच जिले से सटे इंडो-नेपाल सीमा रुपईडीहा पूरी तरह स्मैक बिक्री का ट्राजिंट प्वाइंट बन गया है। यहां से प्रतिदिन लाखों रुपयों की स्मैक नेपाल के दुर्गम पहाड़ी जिलों सहित नेपाल की राजधानी तक भेजी जाती है और वहां से स्मैक की खेपों को नेपाल में आने वाले विदेशियों को सप्लाई किया जाता है। रुपईडीहा बार्डर पर यह कारोबार बडे पैमाने पर पनप रहा है। रूपईडीहा कोतवाली का चार्ज संभालते ही कोतवाल आलोक राव ने दो स्मैक के कारोबारियों को जेल भेज कर थोड़ी तेजी दिखाई थी जिसके बाद ये सारे कारोबारी कस्बे से गायब हो गये थे। लेकिन अब ये कारोबारी धीरे धीरे फिर कस्बे में आने लगे हैं जिससे
रुपईडीहा के मोहल्लों में फिर से स्मैक बिकने लगा है। रुपईडीहा के नई बस्ती, चकिया रोड, बरथनवा, मुस्लिमबाग, राना पेट्रोल पम्प के आस के इलाको में स्मैक की बिक्री की जा रही हैं।

स्मैक के थोक कारोबारियों के नामों का खुलासा करना बेहद जरूरी है क्योंकी अब देखना यह होगा कि प्रसाशन इन पर कब कार्यवाही करता है या नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ 1.रियाज, बरथनवां, 2. मेराज, मुस्लिमबाग, 3. मुण्डे, 4. बुढहू उर्फ सलीम निवासी नई बस्ती जो अपनी पत्नी से स्मैक का थोक कारोबार करवाता है। 5. रियाज़ मेडिकल पर तो जैसे स्मैक कि बाढ़ सी आ गई हो, जानकारी के अनुसार यहां थोक में स्मैक का कारोबार कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article