कितनी सरकारें आईं और चली गईं लेकिन लहरपुर कस्बे की हालत में नहीं आया कोई सुधार | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​कितनी सरकारें आईं और चली गईं लेकिन लहरपुर कस्बे की हालत में नहीं आया कोई सुधार | New India Timesजहां एक और प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों की बात कर रही है वहीं कोतवाली क्षेत्र के लहरपुर के ग्राम सुल्ताना पुर की सड़कों का यह हाल है कि यहां पर लोगों का यह समझना मुश्किल है कि यह सड़क है या कोई छोटी मोटी नदी। यहां पर हल्की बारिश होने पर लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।​

 तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को किस तरह की परेशानी होती होगी, पर यहां पर न किसी सरकार न किसी विधायक न किसी सांसद ना किसी ग्राम प्रधान का ध्यान इस ओर है। जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान की बात कर रही है तो यह बात तो निश्चित है कि जब जल भराव होगा तो गंदगी होगी और गंदगी होगी तो बीमारियां होगी, इससे स्वच्छ भारत अभियान पर असर होगा, पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article