धाड़ पुलिस ने फिर पकड़ा सरकारी राशन का चावल, नहीं रुक रही है राशन की कालाबाज़ारी, आपूर्ति विभाग की कब खुलेगी आंख??? | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​धाड़ पुलिस ने फिर पकड़ा सरकारी राशन का चावल, नहीं रुक रही है राशन की कालाबाज़ारी, आपूर्ति विभाग की कब खुलेगी आंख??? | New India Timesबुलढाणा ज़िले के ग्राम धामनगांव के पास कालाबाज़ारी में जा रहा सरकारी राशन का अनाज आज शाम के समय धाड़ पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी राशन तस्कर के पास से 5 क्विंटल राशन का चावल और ऐपे रिक्शा ज़ब्त कर लिया गया है।​

बता दें कि विगत 19 जुलाई को भी धाड़ थानेदार संग्राम पाटिल ने गुप्त जानकारी के आधार पर नाकाबन्दी कर 51 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा था जो कालाबाज़ारी में ले जाया जा रहा था। आए दिन पुलिस द्वारा राशन के अनाज को कालाबाज़ारी में जाते समय पकड़ा जा रहा है बावजूद इसके आपूर्ति विभाग मौन धारण किये हुए जिसके कारण आपूर्ति विभाग पर प्रश्न उठना लाज़मी है।​धाड़ पुलिस ने फिर पकड़ा सरकारी राशन का चावल, नहीं रुक रही है राशन की कालाबाज़ारी, आपूर्ति विभाग की कब खुलेगी आंख??? | New India Timesसार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा  राशन का अनाज कम दाम में गरीब लाभार्थियों को दिया जाता है। यही अनाज आज कालाबाज़ारी में पहुंचाया जा रहा है। बुलढाणा ज़िले में राशन माफियाओं की एक ज़ंजीर है जो आपूर्ति विभाग से मिलीभगत कर राशन के अनाज की तस्करी कर रहे हैं और बेख़ौफ़ जनता के अनाज को राशन तस्कर और जिला आपूर्ति विभाग डकार रहे हैं। धाड़ के थानेदार संग्राम पाटिल को गुप्त जानकारी मिली कि धाड़ से धामणगांव मार्ग से राशन का अनाज मराठवाड़ा ले जाया जानेवाला है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने उक्त मार्ग पर जाल बिछाया तभी वहाँ पर ‍ऐपे क्रमांक एम एच 20 केपी 3415 पहुंचा जिसकी तलाशी लेने पर गाडी में राशन के अनाज से भरे कट्टे पाए गए। जब चालक से जानकारी ली गई तो वह पुलिस को कोई समाधानकारक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने वाहन चालक सहित वाहन को कब्ज़े में ले लिया। ​धाड़ पुलिस ने फिर पकड़ा सरकारी राशन का चावल, नहीं रुक रही है राशन की कालाबाज़ारी, आपूर्ति विभाग की कब खुलेगी आंख??? | New India Timesआरोपी शेख अनीस शेख रफीक के खिलाफ धाड़ थाने में ई.सी.एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से 5 क्विंटल शासकीय पोतों में मौजूद चावल कीमत 10 हज़ार तथा ऐपे रिक्शा जिसकी कीमत 1 लाख 20 हज़ार इस प्रकार कुल 1 लाख 30 हज़ार का माल बरामद किया गया है। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई को धाड़ पुलिस थाने के कर्मी ओमप्रकाश सावले, प्रकाश दराडे वाहन चालक खोडे ने अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article