रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी क्रांति मज़दूर यूनियन मेघनगर ने ज़िला कलेक्टर पैदल पहुंचकर अपनी जायज़ मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। झमाझम बारिश में भींगते हुए सैंकड़ों मज़दूर पैदल नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

मज़दूर युनियन ज़िन्दाबाद, हम हमारा अधिकार मांगते हैं ना कि किसी से भिख, भारत माता की जय, लड़ेंगे जीतेंगे, इस तरह के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मज़दूरों ने कहा बढ़ती मंहगाई में 6.25 प्रति बोरी देना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार रेट बढ़ाने के बजाय कम कर रही है।
इसलिए हमें विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। मजदूरों ने कहा अगर सरकार ने 15 दिन के अंदर हमारी जायज़ मांगों को पुरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ अनशन भी किया जाएगा।
