किसानों को कर्ज माफी व कृषि मूल्य न देकर सरकार ने की है धोखाधडी: सिकंदर शाह | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​
किसानों को कर्ज माफी व कृषि मूल्य न देकर सरकार ने की है धोखाधडी: सिकंदर शाह | New India Times

किसानों की कर्जमाफी, कृषी उचज के उचित दाम देन से लेकर महंगाई कंट्रोल और विकास दर बढाने में विफल हुई भाजपा सरकार इन दिनो चुनावी समीकरण बनाने और उसके आंकलन में जुटी है, परंतु वर्ष 2019 में भाजपा सरकार व भाजपा अध्यक्ष का भ्रम टूटेगा: कांग्रेस लीडर सिकंदर शाह

यवतमाल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सिकंदर शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमीत शाह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 360 सीटें दिलवाने का दावा कर रहे हैं, यह पूरी तरह भ्रम साबित होगा, क्योंकि आज उनके राज में किसानों की दयनीय स्थिती है। किसानों को खेती उपज के दाम नहीं मिल रहे हैं। कर्जमाफी के नाम पर जहां राज्य की भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व गरीब जनता को पंद्रह लाख रूपये देने और अच्छे दिनों के झुठे सपने दिखाकर सत्ता हासील कर जनता से धोखाधडी की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस सिलेंडर, जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम बढ रहे हैं। सबसीडी रदद करने, युवकों को रोजगार तथा नौकरियां मिलना तो दूर उल्टे युवाओं को काम देने वाली कंपनियों को सरकार लक्ष्य कर रही है, वही देश के व्यापारियों पर जीएसटी लगाकर व्यापार करने में सरकार ने दिक्कतें खडी की हैं,  इससे भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश बढ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article