देवरी में विधायक कबड्डी कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 23 टीमों ने लिया हिस्सा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में विधायक कबड्डी कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 23 टीमों ने लिया हिस्सा | New India Times

परंपरागत कबड्डी जैसी खेल प्रतिभाओं को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी स्तर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर देवरी क्षेत्र का नाम रोशन करें। यह बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कृषि उपज मंडी परिसर में सोमवार से पांचवा विधानसभा स्तरीय विधायक कप टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर कही। संबोधन के पूर्व उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान गांव एवं देवरी नगर से प्रतियोगिता में शामिल हुई कबड्डी खिलाड़ियों की टीमों को किट प्रदान की गई। विधायक हर्ष यादव ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्षों में देवरी क्षेत्र के बहुत सारे खेल प्रेमियों ने कबड्डी को प्रोत्साहित करने की मांग की थी। क्रिकेट, वालीवाल जैसे खेल जगह जगह होते हैं लेकिन भारतीय संस्कृति से जुड़ा परंपरागत कबड्डी का खेल गांव गांव में होता है।
कबड्डी जैसे परंपरागत खेलों को सहेजने के लिए हम लोगों ने निर्णय लिया और विधायक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बहुत सारे युवा खेल प्रतिभाएं निकल कर आए और उन्नति करें। होनहार खिलाड़ियों को विधानसभा जिला और राष्ट्रीय स्तर पर जाकर खेले और उन्हें सम्मान दिलाया जाए उनकी यह कोशिश रहती है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस दौरान तहसीलदार देवरी प्रीति रानी चौरसिया थाना प्रभारी उपमा सिंह एवं नगर पालिका से मोहिनी साहू ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया।

विधायक कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन 23 टीमों ने लिया हिस्सा

देवरी में विधायक कबड्डी कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 23 टीमों ने लिया हिस्सा | New India Times

कबड्डी प्रतियोगिता पहले दिन 23 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम राउंड में ग्राम गगवारा, रसेना, बिजोरा देवरी, झामारा मड़खेड़ा, पिपरिया जेतपुर, रायखेड़ा, मुडेरी, खमरिया किटी में चयनित की गई। इसके बाद देर शाम तक चले सेकंड राउंड में बिजोरा मुडेरी, कासखेड़ा, पिपरिया जैतपुर, बरकोटी कला, ईश्वरपुर, खमरिया झुनकू चयनित की गई जो फाइनल में खेलेंगी।

हारी हुई टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र विधायक हर्ष यादव ने वितरित किए।

11 अगस्त तक चलेगा आयोजन
विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता 11 अगस्त तक चलेगी जिसमें प्रथम विजेता टीम को 21000 द्वितीय विजेता को 11000 एवं तृतीय विजेता टीम को इनकम ₹100 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

By nit