बुरहानपुर ज़िले के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट | New India Times

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन, राज्य सभा सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस पर दिल्ली स्थित आवास पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के ज़िला अध्यक्ष डॉ इमरान खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर बुरहानपुर आने का निमंत्रण दिया। इमरान प्रतापगढ़ी जी ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ अल्पसंख्यक नेता डॉ फ़रीद क़ाज़ी ने बुरहानपुर विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी पेश की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव/मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस के पूर्व ज़िला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग (शहर) बुरहानपुर द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर बुरहानपुर के ज़िला चिकित्सालय में दूध ब्रेड वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ फुरक़ान शेख, नफीस खान ज़िला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर, ब्लॉक अध्यक्ष ज़िया उल हक़ अंसारी, एह्फाज़ मुज्जू मीर पार्षद, शब्बीर बैग, मुमताज़ अहमद ठेकेदार, वाहिद बाबा मीर, दस्तगीर भाई,मुजीब उद्दीन जागीरदार, अब्दुल रहीम, अनस अंसारी, ज़ीशान अंसारी, फैज़ान मालिक, यासीन एजाज़ एवं कांग्रेस साथी उपस्थित थे।

By nit