भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: मेरी सरकार पुनः बनें, इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में जुट जाऐं | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: मेरी सरकार पुनः बनें, इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में जुट जाऐं | New India Times

हमारे पास 120 दिन शेष बचे हैं और इसी में हम सभी को एकजुट होकर चुनावी रण में उतरना है। निश्चित ही हम ज़िले की दोनों विधानसभा में जीत का परचम लहरायेंगे। मेरी सरकार पुनः बनें इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में पूर्ण रूप से जुट जाएं। हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है और कमल के फूल को विजय बनाने का मंत्र देकर भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलवाया।यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे ने रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस पर आयोजित ज़िला कार्यकारी की कामकाजी बैठक में कही।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: मेरी सरकार पुनः बनें, इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में जुट जाऐं | New India Times

भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), आकांक्षी विधानसभा प्रभारी श्री राजपाल सिंहजी, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, बुरहानपुर विधानसभा संयोजक श्री अतुल पटेल, नेपानगर विधानसभा संयोजक श्री राजेश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय गुप्ता, जिला महामंत्री श्री डॉ. मनोज माने, श्री लक्ष्मण महाजन, श्री रतिलाल चिलात्रे, विस्तारक श्री संजय बिरला मंचासीन थे।

श्री लधवे ने कहा इस माह का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम दर्ज करवाना। हमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन प्रतिशत नव मतदाता बढ़ाना होंगे। मेरी सरकार पुनः बनें इस भाव को लेकर चुनाव कार्य में पूर्ण रूप से जुट जाएं। आगामी दिनों में प्रत्येक बूथ पर वाहन रैली की रूपरेखा बनाएं। आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ए, बी, सी व डी ग्रेड के बूथों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स बताए। प्रत्येक बूथ पर “मेरी पार्टी सबसे अच्छी पार्टी”, “मेरी सरकार सबसे अच्छी सरकार” का नारा लगाएं।
जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल ने कहा विधानसभा चुनाव 2023 को मात्र तीन माह शेष है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी का दायित्व है कि वह अपने बूथ पर 2013 व 2018 के विधानसभा चुनाव में मिले वोट के आधार पर बूथ की ग्रेड तय करें। अपने बूथ को सबसे मज़बूत करने के लिए समाज के सभी वर्ग के बीच अपनी उपस्थिति बढाएं।

प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव सबसे भिन्न चुनाव होने वाला है। 2018 की गलतियों को हमें इस चुनाव में नहीं दोहराना है। ज़िले की दोनों विधानसभा हम जीतेंगे। इसके लिए हमें अभी से जुटना है। श्रीमती चिटनिस ने कहा 2 अगस्त से प्रारंभ मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्य में रूचि लेकर 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष उम्र पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का संचालन डॉ. मनोज माने ने किया। आभार जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.