मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड अचीवमेंट का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल, छिंदवाड़ा में स्वयं सेवी अस्पताल के संचालक डॉ.मुबीन एम.रहमान 108 एम्बुलेंस सेवा में पदस्थ एवं यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संभाग अध्यक्ष डॉ मुबीन एम.रहमान, जिला अध्यक्ष को राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिन्होंने भोपाल जिले के अलावा होशंगाबाद, क्षसिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, एवं मंडला जिले का प्रभार भी हैं, संभाला जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में इन्हें आज सम्मानित किया गया।
यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष कुशवाह, यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पंकज रावत प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोयल खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य एवं योगाचार्य डॉ प्रकाश इंडियन टाटा जी एवम डॉ जी बी रामटेके जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आज पूरे भारत में यूनाईटेड हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की टीम स्वास्थ सुरक्षा एवम जागरूक के क्षेत्र में कार्य कर रही है इसके अलावा सभी प्रदेश और जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में ट्रेनिंग प्रोग्राम का कार्य कर रही है।
