गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष धार जिले के प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुईं शामिल | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष धार जिले के प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुईं शामिल | New India Times

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना ठाकुर 1 एवं 2 अगस्त को जिले के सभी संगठनात्मक 37 मंडलों में प्रवासी के रूप में पहुंचीं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इसी प्रकार स्थानीय समस्याओं, सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें भजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, अतिथि श्रीमती अर्चना ठाकर, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सौलंकी जिला महामंत्री सुनीता दुबे, एवं महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं।

प्रवास के प्रथम दिन 1 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों के तहत भोजशाला पहुंची वहां से आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं उषा कार्यकर्ताओं से चर्चा में शामिल होकर जिला कार्यालय पर बैठक तथा स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत करी।केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओँ के लाभर्थी के साथ सेल्फी विथ लाभर्थी सम्मेलन तथा घाटाबिल्लोद में मंडल पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। दूसरे दिन कुक्षी में मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल कार्यकर्ताओं तथा भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ बैठक आयोजित की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला कार्यालय बैठक में गुजरात प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना ठाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ममता जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, विनीता जोशी,कुशाभाऊ ठाकरे मंडल प्रभारी प्रतिभा शर्मा, सीमा सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, जेतपुरा सरपंच वर्दी बाई डांवर,अनुसूया वैष्णव ज़िला कार्यालय मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष विजया रानी सोलंकी महिला मोर्चा, नगर मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा, ब्रजलता विजय वर्गीय, सहित महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं नगर मंडल मोर्चा कार्यकर्ता, महिला पार्षद उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article