भोपाल रेलवे स्टेशन के कामर्शियल मैनेजर को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल रेलवे स्टेशन के कामर्शियल मैनेजर को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल रेलवे स्टेशन के पलेट फॉर्म नंबर 1 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त पुलिस ने कामर्शियल मैनेजर राजेश रैकवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि स्टेशन मैनेजर (वाणिज्यिक) ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कैंटीन के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर से हर महीने छह हजार रुपए की मांग की थी, नहीं देने पर अनावश्यक चालान बनाकर परेशान कर रहे थे।
इस पर पेटी कॉन्ट्रैक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। जिसके बाद कल दोपहर लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर एक टीम ने सुनियोजित ढंग से घेराबंदी की और शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह भदौरिया को रिश्वत देने के लिए रुपए लेकर भेजा, जैसे ही स्टेशन मैनेजर (वाणिज्य) ने रुपए हाथ में लिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसके स्टेशन स्थित कक्ष में प्रवेश कर रंगे हाथों पकड़ लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article