अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गांधी मेडिकल कालेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डाक्टर बाला सरस्वती की खुदकशी के मामले को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स बुधवार को हड़ताल पर बैठ गए। वह जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती के सुसाइड केस में जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मंगलवार की रात में जूनियर डाक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला था। ऐसे में कालेज की डीन ने कार्यवाही करते हुए डा. अरुणा कुमार को एचओडी पद से हटा दिया है। आप को बता दूं कि जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती ने रविवार रात एनेस्थीसिया इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में उन्होंने डिपार्टमेंट की ही कुछ डॉक्टर्स पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
