पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने ग्वालियर जिले से स्थानांतरित निरीक्षकों को नई पदस्थापना की शुभकामनाएं देते हुए दी विदाई | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने ग्वालियर जिले से स्थानांतरित निरीक्षकों को नई पदस्थापना की शुभकामनाएं देते हुए दी विदाई | New India Times

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए 26 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया, सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर, सीएसपी ग्वालियर श्री संदीप मालबीय, डीएसपी यातायात श्री नरेश बाबू अन्नोटिया, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री सत्यप्रकाश मिश्रा तथा ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी रहें।

ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकों के विदाई समारोह में एसपी ग्वालियर ने स्थानान्तरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे पुलिस अधिकारी हैं और सभी ने हमेशा टीम भावना के साथ अच्छे से अच्छा करने की लगातार कोशिश की है। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे ने भी स्थानांतरित हुए निरीक्षकों की कार्यकुशलता को सराहा। विदाई समारोह में उपस्थित निरीक्षकों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया। विदाई समारोह के अंत में एसपी ग्वालियर द्वारा सभी निरीक्षकगणों को नवीन पदस्थापना की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर विदाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article