मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने पेप्सी व बिस्किट में नशीला पदार्थ देकर ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रदीप कुमार सहरावत प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा, अपराध निरक्षक विनोद कुमार मौर्या, उ0 नि0 किरनपल सिंह आदि पुलिस टीम ने मो0 रोज़ अली, नवेस, शाजिद तीनों को मोहल्ला ढका पूरनपुर, जिला पीलीभीत से गिरफ्तार कर चोरी के 4 ई रिक्शा, 1 अवैध तमंचा, कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है।
संजीव कुमार वाजपाई अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बण्डा पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया इनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के चारे रिक्शा बरामद, एक ई-रिक्शा थाना सदर बाजार, एक ई रिक्शा थाना पुवायां, एक ई रिक्शा थाना बण्डा, एक ई रिक्शा बीसलपुर जनपद पीलीभीत से चुराया गया, पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह शाम को बाइक से घूमने निकलते थे और खाली ई-रिक्शा को देखकर सवारी बन कर बैठ जाते थे बिस्किट व पेप्सी में नशीला पदार्थ देकर बिहोश कर देते थे और ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाते थे।
