मेघनगर की अनेक समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस का घेराव प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर की अनेक समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस का घेराव प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

कहते हैं चुनावी मौसम में जब नगर परिषद के चुनाव होते तब नगर के विकास के लिए कई बड़े-बड़े दावे और वादे किए जाते हैं।

हाथ जोड़-जोड़ कर घर-घर दस्तक दी जाती है
चुनाव समाप्त होते ही वह वादे सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाते हैं

उन्हीं वादों को लेकर नगर परिषद मेघनगर का यूथ कांग्रेस मेघनगर के द्वारा घेराव प्रदर्शन किया गया।
यूथ कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर परिषद के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की और नगर परिषद के द्वारा अनेक वार्डों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
नगर परिषद कोई विकास कार्य नहीं कर रही जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य है नालिया उखड़ी पड़ी है, पूर्व के निर्माण कार्य आधे अधूरे पड़े हुए हैं।
साथ ही नगर की अन्य समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस मेघनगर के द्वारा कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने बताया कि नगर परिषद मेघनगर के द्वारा वार्ड क्रमांक 3, 4, 7, 8, 13, 14 एवं 15 मैं कच्ची सड़कें अभी भी मौजूद है और नालियों का काम अभी भी नहीं हुआ है।
जिससे वार्डवासियों को इस बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही वार्ड क्रमांक 2 जहां पर पूर्व से रोड़ निर्मित है परंतु वहां पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है।
साथ ही वार्ड क्रमांक 7, 8 गंदगियों लबरेज है।
नालियों का पानी आम जनता के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 मे नल 20 से 25 दिनों में दिए जाते हैं।

नगर की अन्य समस्याओं को लेकर युथ कांग्रेस ने ज्ञापन दिया इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष, कांग्रेस के ज़मीन कार्यकर्ता अरुण ओहारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोशन बारिय, झाबुआ पार्षद विनय भाभोर, युवा नेता व अल्पसंख्यक कांग्रेश कमेटी के प्रभारी सोहेल शेरानी, अनसिंह वसुनिया, राजा मानसिंह, संदीप रावत, दिलीप, कालू गणावा, इलियास मचार, महेश मचार, भूरा बेन, शायरा बानो, आदी महिला कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article