महापाैर विनाेद अग्रवाल ने 2.5 लाख लीगेसी वेस्ट के निस्तारण प्लांट का किया शुभारंभ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

महापाैर विनाेद अग्रवाल ने 2.5 लाख लीगेसी वेस्ट के निस्तारण प्लांट का किया शुभारंभ | New India Times

नगर निगम मथुरा वृंदावन के सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर कई वर्षों से एकत्रित 9 एकड़ में फैले लगभग 2.5 लाख लीगेसी वेस्ट के निस्तारण प्लांट का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा किया गया। कचरे के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा माह अप्रैल 2023 में टेंडर उपरांत फर्म दया चरण एंड कंपनी के साथ अनुबंध सम्पादित किया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा लगभग 1500 टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट स्थापित कराया जाएगा। कचरे के निस्तारण हेतु एक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण से प्राप्त आर डी एफ का उपयोग ओद्योगिक कार्य में ईंधन के रूप में किया जाएगा साथ मिट्टी एवं एनर्ट का उपयोग निचले स्थान पर भराव के लिए किया जाएगा। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण उपरांत उक्त स्थल पर वृहद वृक्षारोपण करते हुए पार्क निर्माण किया जाएगा।
नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट पर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस माैके पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी रामानंद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article