राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक को किया गया सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक को किया गया सम्मानित | New India Times

विकासखंड तिरला के प्राथमिक विद्यालय बडपिपली संकुल केंद्र उत्कृष्ट उमावि तिरला में पदस्थ शिक्षक श्री शिवप्रसाद राठौड़ को विधानसभा भवन भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मैं शिक्षाविद गिजूभाई सम्मान पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया श्री राठौड़ की इस उपलब्धि पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय तिरला में श्री राठौड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित प्राथमिक शिक्षक श्री शिवप्रसाद राठौड़ एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुमन वाष्णेव एवं संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा उपस्थित थे। अतिथियों का विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मुकेश सक्सेना द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जन शिक्षक महेश साधु द्वारा दिया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा श्री शिव प्रसाद राठौर सर का उनकी उपलब्धि पर पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों द्वारा श्री राठौड़ के इस उपलब्धि पर अपने उद्बोधन से उन्हें सम्मानित किया एवं श्री राठौर सर द्वारा इस उपलब्धि पर किए गए प्रयास के बारे में बताया गया। एक कार्यक्रम का संचालन हेमंत प्रजापत द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री ओंकार पटेल, श्री लाल सिंह पटेल, हेमंत विरकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article