कट्टा नदी से अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: नीले ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित वाहन जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कट्टा नदी से अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: नीले ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित वाहन जब्त | New India Times

जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर ने राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी की सहायता से कट्टा नदी से अवैध रेत लेकर आ रही नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तामिया रोड के एक मोड़ पर पकड़ा गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली हिमांशु नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। मौके पर चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पटवारी शत्रुघ्न सिंह द्वारा प्रतिवेदन तैयार किया गया।
जब्त वाहन को सुरक्षा के लिए जुन्नारदेव थाने में खड़ा कराया गया है। प्रशासन ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article