सांसद श्री पाल ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया निदान का आश्वासन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

सांसद श्री पाल ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया निदान का आश्वासन | New India Times

डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद श्री जगदम्बिका पाल ने शुक्रवार को अपने आवास पर जिले के विभिन्न इलाकों से आयी जनता की समस्याओं को सुना और उनके निदान का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसका श्रेय इसी जनता का है। जनता ने उन्हें देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा के लिए ही समर्पित है। उन्होंने जनता से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आयी हैं वह उसका शत-प्रतिशत निदान का प्रयास करेंगे।
उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित अफसरों को फोन भी किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि जो भी जनता उनके पास समस्या लेकर जायें, वह पूरी तन्मयता से उसका निदान करें। अफसरों द्वारा अगर इस कार्य में कोई भी लापरवाही बरती जाती है तो उसका परिणाम ठीक नहीं होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, जहीर सिददीकी, अखंड प्रताप सिंह, प्रिंस शर्मा, रवि जायसवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शिवकरन चैधरी, अब्दुल गनी, अनिल यादव, भग्गन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article