जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण | New India Times

जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, कारागार अस्पताल, महिला एवं बाल बैरक सहित अन्य बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रभारी अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, एस.के. त्रिपाठी व श्रीमती रीना तिवारी, चिकित्सक डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article