युवाओं कि अलग पहल: पेंटिंग के जरिए शोषण, व बाल विवाह रोकने के लिए किया पहल | New India Times

मो. मुजम्मिल, परासिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

युवाओं कि अलग पहल: पेंटिंग के जरिए शोषण, व बाल विवाह रोकने के लिए किया पहल | New India Times

बाल अधिकार सप्ताह का तीसरा दिन है और आज का दिन बाल लैंगिक शोषण (Child Sexual Abuse) पर केंद्रित किया गया है। आज शासकीय पंचवली कॉलेज परासिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और मध्यप्रदेश शासन एवं आग़ाज़ संस्था द्वारा राज्य स्तर बाल संरक्षण इंटर्नशिप 2021 में चयनित छात्र मनेश भलावी और छात्रा लक्ष्मी कश्यप द्वारा रंगोली मेहंदी पेन द्वारा टैटू और फेस पेंटिंग के माध्यम से लोगों को बाल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है.

युवाओं कि अलग पहल: पेंटिंग के जरिए शोषण, व बाल विवाह रोकने के लिए किया पहल | New India Times

14 नवंबर बाल दिवस से 20 नवंबर बाल अधिकार दिवस तक बाल संरक्षण सप्ताह चल रहा है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग दिवस पर अलग-अलग विषयों पर बाल संरक्षण के विषय में काम किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिन 14 नवंबर को बाल संरक्षण के अंतर्गत रंगोली के माध्यम से और द्वितीय दिन 15 नवंबर को बाल विवाह में मेहंदी और पेन द्वारा टैटू बना कर एवं 16 नवंबर को फेस पेंटिंग के माध्यम से बाल लैंगिक शोषण को रोकने के लिए परासिया कॉलेज के छात्र छात्राओं को एवं शिक्षकों को बाल लैंगिक शोषण रोकने के लिए जागरूक किया गया,

युवाओं कि अलग पहल: पेंटिंग के जरिए शोषण, व बाल विवाह रोकने के लिए किया पहल | New India Times

जिसमें फेस को पेंट कर कर छात्र-छात्राएं महाविद्यालय प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों को जागरूक किया और छात्र छात्राओं को गुड टच एवं विकास के बारे में बताया जिसके बाद सभी छात्र छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की पूरी जानकारी दी गई राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article