मितौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया गया 48 वां जन्मदिन | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मितौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया गया 48 वां जन्मदिन | New India Times

मितौली खीरी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का 48 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
कस्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के द्वारा केक काटकर बड़े हर्षो उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया. सपाइयों ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की मंगल कामना की साथ ही मिशन 2022 में प्रदेश में फिर से पार्टी के सत्ता पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि जनसंदेश यात्रा के माध्यम से जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व सपा के कार्यकाल में हुए कार्यों का बखान किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि घर घर जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को पहुंचाएं और सपा द्वारा किए गए जनहित के कामों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे, नरेश पाल, अभय सिंह आंशू, उमाशंकर वर्मा, सलीम गाजी, सिकंदर अली, गुफरान सिद्दीकी, अशोक पाल, नीरज पाल, मुकुंदी प्रधान, बलविंदर सिंह, रितेश पाल, हरीश रावत, बेचन लाल आदि भारी संख्या मे समाजवादी कार्यकता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article