रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले की मेघनगर नगर परिषद द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन नगरोदय का आयोजन दिनांक 12 मार्च समय दोपहर 2 बजे स्थानीय दशहरा मैदान मेघनगर पर किया जाना है जिसके अंतर्गत
प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त 15 वित्त आयोग की राशि का वितरण प्रधानमंत्री स्वनिधि, स्व सहायता समूह, पेन्शन योजना, कर्मकार मंडल, राष्ट्रिय परिवार सहायता आदि योजनाओं में लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन भी सभी नगरीय निकाय में ऑनलाइन माध्यम से होगा।
