मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाने में विनस लाल पिता मटरू भारिया की फारेस्ट कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई जिसकी रिपोर्ट दमुआ थाने में नहीं लिखी गई जिसपर कानूनी कार्यवाही करने के लिए जुन्नारदेव एसडीएम मधुबन राव धुर्वे को ज्ञापन सौंपा गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से ज्ञापन विषयगत लेख है कि दिनेश लाल पिता मटरू जाति भरिया ग्राम जमकुंडा पंचायत तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा फॉरेस्ट कर्मचारी रामदास शर्मा नातेदार हरि ओम साहू डिप्टी बिछुआ सांगाखेड़ा रेंज द्वारा 16 जनवरी 2021 दोपहर को यह कर्मचारी आये और जबरन गाली गलौज कर मारपीट किए और फिर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास छिंदवाड़ा एवं अधिकारी पट्टा प्रदान करने का आदेश दिखाने पर नाकेदार द्वारा कहा गया कि ऐसे आदेश तो मैं ही बना कर दे दूंगा। उसके द्वारा कहा 17 जनवरी 2021 को पुलिस थाना दमुआ में रिपोर्ट लिखवाने आए तो थाना प्रभारी ने पीड़ित व्यक्ति को डरा धमका कर जाने को कहा और कोरे कागज पर साइन करवा लिया। इसलिए फॉरेस्ट कर्मचारी पर कार्यवाही हो और दमुआ थाना प्रभारी कोमल दियावार को सस्पेंड कर विभागीय जांच हो 15 दिन तक कार्यवाही ना हुई तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन देते समय गोंडवाना जिला अध्यक्ष प्रकाश कमरे, कृष्ण कुमार धुर्वे, अशोक मसकोले आदि लोग उपस्थित रहे।
