इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक यूथ विंग महासभा द्वारा सभापति व उपसभापति का किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक यूथ विंग महासभा द्वारा सभापति व उपसभापति का किया गया स्वागत | New India Times

इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक यूथ विंग महासभा द्वारा नवनिर्वाचित नगर परिषद में सभापति खुशबू चौधरी एवं उपसभापति माया शर्मा का स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा गया।
इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक यूथ विंग महासभा धौलपुर के द्वारा फक्कू भाई के मैरिज होम में एक स्वागत समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जनाब एडवोकेट अब्दुल सगीर खान साहब पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक धौलपुर रहे समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान देवेंद्र जादौन उर्फ मोनू जी के सानिध्य में किया गया एवं विशिष्ट अतिथि मुमताज बानो सदस्य किशोर न्याय बोर्ड धौलपुर निजामुद्दीन अब्बासी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, बब्लू अब्बासी प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, आजाद शकूर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पार्षद निसार अब्बासी, नारायण सिंह, मेहमान ए खुसूसी मौजूद रहे प्रोग्राम की सदारत जावेद अब्बासी जी के द्वारा की गई सभापति व उपसभापति का सम्मान माला और साफा पहनाकर एवं अब्बासी यूथ विंग महासभा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए इस मौके पर सभापति महोदय द्वारा कहां गया कि मैं धौलपुर की जनता के लिए हमेशा हर कार्य के लिए तैयार रहुंगा और नगर परिषद से संबंधित कोई भी कार्य किसी भी क्षेत्र में किसी भी वार्ड में साफ सफाई लाइट पानी बिजली आदि की कोई भी समस्या हो तो आप मुझसे कभी भी किसी भी वक्त आकर समस्या से अवगत करा सकते हैं मैं पूरी कोशिश करूंगा आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए।

इस मौके पर इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक के प्रदेश महासचिव मोइन अब्बासी, द्वारा पत्रकारों को भी सम्मान दिया। प्रदेश सचिव जहीर अब्बासी, जिलाध्यक्ष मुन्ना अब्बासी, आशिफ उस्मानी, सगीर खान छावनी, रहमान मिर्ज़ा, दिलशाद अब्बासी, आसिफ अब्बासी, आविद, जाकिर, राजू, शाहरुख, इश्तियाक, शेर मोहम्मद, उस्मान, दीपक सक्सेना, आफताब, गौरव कंसाना, बंटी, एडवोकेट विकास शर्मा, रमजानी, हबीब खान, भोला, मुन्ना खां, लाला सुनार आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article