नशे के सौदागर आये पुलिस की गिरफ्त में, 40 लाख की स्मैक बरामद | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नशे के सौदागर आये पुलिस की गिरफ्त में, 40 लाख की स्मैक बरामद | New India Times

यूपी के इटावा से स्मैक लेकर भिंड के रास्ते ग्वालियर शहर में दाखिल हुए दो तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। जब इनकी तलाशी ली तो एक तस्कर के पेंट की चार जेब में स्मैक की अलग-अलग पुड़िया मिली है। हर पुड़िया में 100-100 ग्राम स्मैक रखी हुई थी। पुलिस ने तस्करों के पास से 400 ग्राम स्मैक बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि शहर में यह स्मैक किसको देनी थी। पकड़े गए स्मैक तस्करों की पहचान प्रमोद और संजय सिंह निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article