हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दुखद हादसे में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र शर्मा के भतीजे एवं राजेंद्र शर्मा के पुत्र 30 वर्षीय शिवम सहित 3 अन्य युवकों की मौत हो गई है। चारों युवक नगर के प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे थे। मृतकों में एक पीडब्लूडी एसडीओ राजेंद्र शर्मा का बेटा भी था। हादसा रविवार देर रात हुआ जहाँ उनकी कार पच्चीस फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही चारों युवकों की दर्दनाक मौत से हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की सहायता से शवों को बाहर निकाला। इधर इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीँ पुलिस छानबीन में लगी है।
दरअसल ग्वालियर से डबरा आ रही कार ज़ौरासी घाटी के पास पच्चीस फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई। घटना देर रात की है। बिलौआ पुलिस और परिजनों ने मौक़े पर पहुँचकर युवकों के शवों को निकाला और जेएच भेजा। घटना से पूरे नगर में ग़म का माहौल है। चारों युवक नगर के प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे थे।
