डूंगरिया में पीने के पानी की समस्या से रहवासी परेशान | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया में पीने के पानी की समस्या से रहवासी परेशान | New India Times

ग्राम पंचायत डूंगरिया वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 2 में कई वर्षों से पीने का पानी की समस्या चली आ रही है। दो से तीन विधायक आश्वासन देते चले आ रहे हैं फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका साथ ही ग्राम पंचायत डूंगरिया के वर्तमान सरपंच की लापरवाही से आज तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं बन पाई। शासन की ओर से 3 नल जल योजना चलाई गई लेकिन जिन वार्डों में पानी की अति आवश्यकता है उन वार्डो में आज तक पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। शासन के कई लाख रुपए नल जल योजना, बिजली कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर आदि में खर्च किए गए लेकिन लापरवाह की लापरवाही के चलते आज नल जल योजना पुलिस चौकी डूंगरिया के पीछे चलाई गई थी जो आज धूल खा रही है, लाखों रुपए की सामग्री खराब हो रही है और शासन के उच्च अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। लापरवाही से शासन का जो नुकसान जिस पंचायत के सरपंच की लापरवाही से होता है अगर शासन उसकी वसूली उस पंचायत के सरपंच से करे तो शासन और जनता को उसका फायदा मिल सकेगा। ऐसे ही डूंगरिया पंचायत में लाखों रुपए नल जल योजना के नाम से बर्बाद हो चुके हैं, अधिकारी कर्मचारी पूछते हैं तो पंचायत के नुमाइंदे डब्ल्यूसीएल के पानी सप्लाई की लाइन को बता कर की पानी चल रहा है लेकिन यह डब्ल्यूसीएल द्वारा निस्तार हेतु सदियों से पानी दिया जा रहा है जिसका उपयोग सिर्फ निस्तार के काम आता है पीने योग्य यह पानी नहीं है। वर्तमान विधायक ने चुनाव के पूर्व डूंगरिया बस स्टॉप चौराहा पर यह घोषणा की थी चुनाव जीतने के बाद अगर हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले हम डूंगरिया वासियों के लिए पानी की व्यवस्था कराएंगे किंतु सरपंच की लापरवाही विधायक तीन नल जल योजना चलाई गई लेकिन जिन वार्डों में पानी की अति आवश्यकता है उन वादों में आज तक पानी की व्यवस्था नहीं वन पाई। शासन के कई लाखों रुपये नल जल योजना में बर्बाद हो चुके हैं। वार्ड वासियों को मजबूरन टैंकरों से ₹5 से लेकर ₹10 टिन पानी खरीदना पड़ रहा है। डूंगरिया वार्ड नंबर 1,2 के वासियों के पीने के पानी की प्यास क्या जनप्रतिनिधि बुझा पाएंगे या खरीद कर पानी पीते आस में डूंगरिया वशिष्टा बासी यूं ही रह जाएंगे। शासन के अधिकारी जिला की एक गठित टीम बनाकर वार्ड वार्ड पंचायत का निरीक्षण कर जो लाखों रुपए लापरवाही के चलते सरकार का बर्बाद हुआ है ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई कर शासन और सरकार पैसा वसूली करें ताकि जनहित के कार्य में सरकार की योजना का सही लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके। विधायक महोदय गंभीरता से इस समस्या की ओर ध्यान देंगे और उचित जांच करवाएंगे ऐसी आशा डूंगरिया बस स्टॉप वार्ड नंबर 1, 2 के लोग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article