संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के 13 सितम्बर को दतिया जिले के भाण्ड़ेर में कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाले भूमिपूजन, लोकार्पण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरण कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं शासन के दिशा निर्देशों का भी पूर्ण पालन किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले हितग्राही एवं जन सामान्य, अधिकारी-कर्मचारी अपने चेहरे को मास्क से आवश्यक रूप से ढ़ककर रखें।
