प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासों में हुआ गृह प्रवेश | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासों में हुआ गृह प्रवेश | New India Times

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत धार जिले मेें 6250 हितग्राहियों के आवास पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुए हैं जिसका गृह प्रवेश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘हर परिवार के पास अपना घर हो’ के उद्देश्य से करवाया गया।

इसी के तहत जनपद पंचायत तिरला जिला धार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिरला मेंं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हितग्राही रूकमाबाई – नारायण को पुजा अर्चना व मंत्रोपचार के साथ गृह प्रवेश करवाया गया। हितग्राही रूकमाबाई को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलने पर बड़ी खुशी हुई। रूकमाबाई को शासन की अनेक महत्वाकांक्षी जैसी परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा योजना के अंतर्गत एक रुपये प्रति किलोग्राम में गेंहू एवं चावल प्राप्त करने हेतु खाद्यान्न पर्ची भी उपलब्ध कराई गई है। शासन से प्राप्त आवास योजना की राशि, शौचालय निर्माण आदि अनेक योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिरला के सरपंच दुर्गालाल कटारे, पंडित जितेंद्र बैरागी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जी मुकाती, प्रधानमंत्री आवास योजना ब्लॉक समन्वयक श्री गणेश सूर्यवंशी, खण्ड पंचायत अधिकारी आर .डी. ताजी, सचिव कमलेश मुकाती, सहायक सचिव बालकृष्ण वसुनिया व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article