सायबर क्राइम भोपाल SBI बैंक में ऑनलाईन KYC अपडेट करने के नाम पर ठगी करने के संबंध में जारी किया एडवाईजरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर क्राइम भोपाल SBI बैंक में ऑनलाईन KYC अपडेट करने के नाम पर ठगी करने के संबंध में जारी किया एडवाईजरी | New India Times

भोपाल सायबर क्राइम ने एसबीआई बैंक में ऑनलाईन के वाय सी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने के संबंध में एडवाईजरी जारी करते हुऐ कहा है कि वर्तमान समय में सायबर अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रकार की युक्तियों के माध्यम से आम जनता के साथ सायबर फराड किये जा रहें है। आज कल देखने में आ रहा है कि कुछ सायबर ठगों के द्वारा एक मैसेज लिंक के साथ फॉरवर्ड किया जा रहा है जिसमें संबंधित को KYC अपडेट नहीं होने के कारण अकाउंट सस्पेंड होना बताया जा रहा है। अपने अकाउंट को Reactivate करने के लिए लिंक पर क्लिक करने हेतु कहा जाता है। लिंक के माध्यम से खुले Page पर आपकी बैंक से संबंधित निजी जानकारी मांगी जाती है। यह नये तरीके का फराड है भूल कर भी लिंक न खोलें। बैंक कभी भी इस प्रकार से किसी भी लिंक के माध्यम से बैंक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नहीं कहता है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि ऐसी किसी भी प्रकार की वेबसाइट लिंक पर क्लिक न करें। यदि आपके साथ किसी प्रकार का सायबर अपराध घटित होता है तो सायबर काइम भोपाल हेल्पलाइन नंबर 0755-2770341 एवं 7049106300 पर संपर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article