मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर कलीम अंसारी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आज 14 अगस्त 2020 को कंटेनमेंट क्षेत्र ग्राम अंधारवाड़ी नेपानगर में कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से त्रिकूट काढ़ा और आरसेनिक अल्बा का वितरण डाॅक्टर भिलावेकर द्वारा किया गया। डाॅक्टर अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए नियमित रूप से कंटेनमेंट क्षेत्रों में त्रिकूट काढ़ा और आरसेनिक अल्बा का वितरण किया जा रहा है।
