देवास जिले में अब तक 619.16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज | New India Times

रहीम शेरानी, देवदास/भोपाल (मप्र), NIT:

देवास जिले में अब तक 619.16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज | New India Times

जारी मानसून सत्र में 14 अगस्‍त 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 619.16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 318, टोंकखुर्द में 443, सोनकच्छ में 866, हाटपीपल्या में 723, बागली में 643, उदयनगर में 735.40, कन्नौद में 530, सतवास में 404 तथा खातेगांव में 910 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घंटे में 21.89 मिमी औसत वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटे में देवास में 06, टोंकखुर्द में 12, सोनकच्छ में 19, हाटपीपल्या में 15, बागली में 37, उदयनगर में 44, कन्नौद में 19, सतवास में 25 तथा खातेगांव में 20 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल अब तक 638.69 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 638.69 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 469, टोंकखुर्द में 767, सोनकच्छ में 910, हाटपीपल्या में 397, बागली में 646, उदयनगर में 650.20, कन्नौद में 576, सतवास में 641, खातेगांव में 692 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article